शिमला में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

उज्जवल हिमाचल। शिमला

शिमला के ऐतिहासिक रिज पर बुधवार को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर हिमाचल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वजारोहण किया। रिज पर सेना, पुलिस, होमगार्ड व NCC के स्वयं-सेवियों ने भव्य परेड निकाली। इसके बाद कड़ाके की ठंड में रिज पर शानदार झांकियां भी निकाली गई।

गवर्नर और CM ने दी शुभकामनाएं…

इस दौरान राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहें। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी है और देश के वीर सपूतों की शहादत को याद किया। राजेंद्र विश्ननाथ ने कहा कि ठंडे मौसम में सांस्कृतिक झांकियों ने महामारी को देखते हुए जो संदेश दिया है, उससे सभी को सबक लेने की जरूरत है। इस दौरान रिज पर सामाजिक दूरी के नियमों का नहीं किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ऐतिहासिक गेयटी थिटेयर में काफी देर तक चलते रहें।

जिला स्तर पर भी अलग-अलग मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोलन में ध्वजारोहण किया, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बिलासपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने चम्बा में किया।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने हमीरपुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने ऊना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने नाहन, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धर्मशाला, वन मंत्री राकेश पठानिया ने रिकांगपिओ और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने मंडी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया।