महिंद्रा की नई SUV 3XO का भव्य लॉन्च, नई तकनीक और स्टाइल का बेहतरीन मेल

उज्ज्वल हिमाचल। ऊना

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई SUV 3XO RVEX को एक भव्य समारोह में लॉन्च किया। यह इवेंट न केवल टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन का उत्सव था, बल्कि ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव भी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पूनम के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने सभी अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए कहा,3XO रिवाज सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक है। यह SUV हर वर्ग के उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव भाटिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ ही GM ISBT UNA परवेश शर्मा भी उपस्थित रहे। साथ ही इस भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सोमनाथ और संजीव कुमार उर्फ लक्की भी उपस्थित रहे उन्होंने महिंद्रा की इस नई SUV की सराहना करते हुए कहा, 3XO आधुनिकता और परंपरा का संतुलित संगम है। यह कार न केवल स्टाइलिश है, बल्कि इसकी सुरक्षा और परफॉर्मेंस भी अतुलनीय है।

इसके बाद अमित रिखी जी ने मंच संभालते हुए आय हुए मुख्यातिथि और सभी गण मान्य व्यक्तियों का आभार जताया और साथ 3XO की विशिष्टताओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस SUV में नवीनतम तकनीकों का समावेश किया गया है, जैसे कि शक्तिशाली ईंधन दक्ष इंजनऔर 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स और आरामदायक इंटीरियर्स

GM अमित रिखी ने आगे बताया कि यह SUV शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए उपयुक्त है और इसका निर्माण भारत की सड़कों और उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर कार से पर्दा हटाया गया और उपस्थित सभी मेहमानों ने 3ग्व् की पहली झलक का स्वागत तालियों से किया। कार के डिज़ाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी ने सभी को खासा प्रभावित किया। महिंद्रा 3XO के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय बाजार के लिए अत्याधुनिक, भरोसेमंद और स्टाइलिश वाहन देने में अग्रणी है।