उज्जवल हिमाचल । शाहपुर
परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शाहपुर में इस वर्ष भी दशहरा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएँ करवाई गईं। खेल मैदान में रोमांचक मुकाबलों के बीच दर्शकों ने जोश और उत्साह से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में शाहपुर के हाईट कॉलेज ने भी भाग लिया जिसमें पिछली बार की डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने कबड्डी तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पिछली बार हुई इन प्रतियोगिता में कबड्डी में हाईट कॉलेज की तरफ से दो टीमों ने भाग लिया था और दोनों टीमें फाइनल में पहुंची थी और हाईट कॉलेज की टीम चैंपियन रही थी।
लेकिन इस बार भी खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया और इस बार उपविजेता रही वही वॉलीबॉल में इस बार पहली बार टीम सेमीफाइनल तक पहुंची । कॉलेज की टीम ने हर मुकाबले में दमदार खेल दिखाकर साबित किया कि वे असली चैंपियन हैं। पिछले वर्ष भी हाइट कॉलेज की टीमें विजेता और उपविजेता दोनों रहीं थीं। वॉलीबॉल : अच्छा खेल, लेकिन सेमीफाइनल में मिली हार वॉलीबॉल में हाइट कॉलेज की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष की चैंपियन टीम भनाला ने कड़े मुकाबले में हाइट कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं इस शानदार प्रदर्शन के लिए हाईट कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर दुष्यंत कायस्था तथा स्पोर्ट्स इंचार्ज विशाल पंडित ने सभी को जीत की हार्दिक बधाई तथा वॉलीबॉल टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।उम्मीद है कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।





