बॉलीवुड को पछाड़कर, गुजराती फिल्म ने ऑस्कर के लिए मारी बाजी

Gujarati film wins Oscar, beating Bollywood
बॉलीवुड को पछाड़कर, गुजराती फिल्म ने ऑस्कर के लिए मारी बाजी

कोरोना काल के बाद से बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार पिट रही है। कई अच्छी कहानियों वाली फिल्में भी फैंस के दिलों में जगह नहीं बना पाई है। इस बीच ‘फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की चयन समिति ने घोषणा की है कि ‘छेलो शो’ को ऑफिसियली ऑस्कर के लिए चुना गया है। फिल्म ‘छेलो शो’ की बात करें तो पैन नलिन ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। 110 मिनट की इस फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया है।

कई फिल्मों को पीछे छोड़कर ‘छेलो शो’ ने ऑस्कर की दौड़ में बनाई जगह

पिछले कुछ महीनों से फिल्म आरआरआर और कश्मीर फाइल्स के नाम ऑस्कर के लिए चर्चा में थे। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा है कि फिल्म ‘आरआरआर’ को ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ ऑस्कर की रेस में है। इन दोनों फिल्मों को लेकर बज बनी हुई थी। ऐसी कई फिल्मों को पीछे छोड़कर ‘छेलो शो’ ने ऑस्कर की दौड़ का पहला पड़ाव पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर है कि फिल्म के निर्देशक पैन नलिन की जिंदगी भी इसी फिल्म से मेल खाती है। वह खुद एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। वहीं से अब उनका फिल्मी प्यार ऑस्कर तक पहुंच गया है।

पढ़ें यह खबरः- स्वास्थ्य के लिए लाभदायक कालानमक चावल

यह है फिल्म की कहानी

गुजराती फिल्म चेलो शो की कहानी एक गांव के लड़के की कहानी है। जिसे फिल्में पसंद हैं। लड़का फिल्म देखने के लिए सिनेमा प्रोजेक्टर तकनीशियन की मदद से छला, गुजरात के प्रोजेक्शन रूम में पहुंचता है। वह कई फिल्में देखता है। फिल्म देखते ही उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में सिंगल स्क्रीन फिल्मों की दुनिया को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
उज्जवल हिमाचल ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।