रेनबो में ओपन जिला स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। नगराेटा बगवां

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में 20 फरवरी को जिला स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जिला भर के विभिन्न क्षेत्रों से जिम्नास्टों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 फरवरी को एडमिन्स्टि्रेटिव हैड मधु चौधरी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-10 लड़कों की फ्लोर व वाल्टिंग हॉर्स प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के आर्यन मैहरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कियों की अंडर-12 फ्लोर प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल की सानवी ने स्वर्ण पदक और ऐंजल ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-12 लड़कों की फ्लोर प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के मानव ने स्वर्ण पदक और वैदिक कश्यप ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 लड़कों की फ्लोर प्रतियोगिता में रेनबो के पारिन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 लड़कों की पैरलर बार प्रतियोगिता में साहिल ने स्वर्ण पदक और मोहिल ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-15 लड़कियों की फ्लोर प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल की सानवी ने स्वर्ण, अर्पिता ने रजत और परवनी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त अंडर-17 लड़कों की पैरलर बार प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल के लक्ष्य ने स्वर्ण व रेनबो वर्ल्ड स्कूल के केशव ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता का समापन जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष डॉ छवि कश्यप ने द्वारा किया गया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खेलों के विषय में उन्होंने कहा कि खेलें व्यक्ति के शरीर को तो स्वस्थ रखती ही हैं, साथ ही मन और मस्तिष्क को भी ताज़ा रखती हैं। उन्होंने कहा कि रेनबो प्रबंधन इस खेल को ऊंचाइयों तक ले जाने में पूरी तरह प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर जिम्नास्टिक के हिमाचल स्टेट कोच मनमोहन, रेनबो वर्ल्ड स्कूल के जिम्नास्टिक कोच प्रकाश पटियाल, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के कोच अजय राज, अंकुश मैहर और विकास धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया।