- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

कांगड़ा ब्रजेश्वरी होंडा में H- Smart स्कूटी की लॉन्चिंग

नगर पार्षद अशोक शर्मा ने केक काटकर की स्कूटी की लॉन्चिंग

Must read

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा ब्रजेश्वरी होंडा में H- Smart स्कूटी की लॉचिंग नगर परिषद के पार्षद अशोक शर्मा द्वारा की गई। इस मौके पर ब्रजेश्वरी होंडा के प्रबंध निर्देशक संदीप बस्सी द्वारा अशोक शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्रजेश्वरी होंडा के समस्त स्टॉफ ने केक काटा और H- Smart स्कूटी की लॉचिंग की। लॉचिंग के शुभ अवसर पर नगर पार्षद अशोक शर्मा ने होंड़ा के सभी स्टाफ को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि H- Smart स्कूटी में विशेष प्रकार की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो ग्राहकों की पंसद बनेगी।

इसके बाद कांगड़ा ब्रजेश्वरी होंडा प्रबंध निदेशक संदीप बस्सी ने बताया की यह एक्टिवा का नया टॉप-एंड वैरिएंट है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में पहली बार होंडा स्मार्ट चाबी टेक्नोलॉजी पेश की गई है। उन्होंने कहा कि अपने लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के नए वैरिएंट का नाम Honda Activa H-Smart (होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट) रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः  शिमला में चोरों ने आई फोन पर किया हाथ साफ

इस स्कूटर की 80 हजार के लगभग की कीमत पर लॉचिंग की गई है। होंडा का दावा है कि नया स्कूटर कई नई टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 110 सीसी PGM-FI इंजन मिलता जो OBD2 के अनुरूप है। यह एडवांस्ड स्मार्ट पावर (ईएसपी) टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है जो लीनियर पावर जेनरेशन सुनिश्चित करता है। एक्टिवा स्कूटर में पेश की गई नई टेक्नोलॉजी में अपडेटेड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, बेहतर स्मार्ट टंबल टेक्नोलॉजी, एसीजी स्टार्टर और फ्रिक्शन रिडक्शन शामिल हैं।

ये पेटेंट टेक्नोलॉजी पावरट्रेन को और ज्यादा कुशल बनाने का दावा करती हैं। उन्होंने बताया की इस स्कूटर में एक नया स्मार्ट फाइंड फीचर मिलता है। जब यूजर स्मार्ट चाबी का इस्तेमाल करके इसे खोजने की कोशिश करता तो इस फीचर की मदद से स्कूटर रिस्पॉन्ड करता है। स्मार्ट चाबी के जरिए राइडर बिना फिजिकल चाबी का इस्तेमाल किए स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। इस स्मार्ट चाबी के इस्तेमाल से स्कूटर का इंजन तब चालू किया जा सकता है जब वाहन चाबी के दो मीटर के दायरे में हो। यह इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच के साथ भी आता है।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: