उज्ज्वल हिताचल। हमीरपुर
हमीरपुर शहर में शराब पीकर गाली-गलौच और हुड़दंग मचाने की घटनाओं पर विराम नहीं लग सका है। हालांकि सदर पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मद्देनजर पहले ही मोर्चा खोले रखा है। मंगलवार शाम को भी सदर पुलिस ने पंजाब राज्य से संबंधित ऐसे 2 युवकों को हिरासत में लिया है। ये दोनों युवक शराब के नशे में टल्ली होक स्थानीय बस अड्डे के नजदीक हुडदंग मचा रहे थे।
इन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। ये प्रवासी नशे में स्थानीय लोगों से भी उलझे पड़े थे। 2 हफ्ते में करीब डेढ़ दर्जन हुड़दंगियों को हिरासत में ले चुकी है पुलिस ऐसा भी नहीं है कि सदर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, हालांकि सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के यहां कार्यभार संभालने के उपरांत बीते करीब 2 हफ्ते में डेढ़ दर्जन के करीब ऐसे हुडदंगीयों को हिरासत में लिया जा चुका है, परंतु इसके बाबजूद ऐसी घटनाओं पर पूर्णविराम नहीं लग सका है।





