हर्ष महाजन का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए चुनौती!

चंबाः पिछले कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन का कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना अब कांग्रेस के लिए चुनौती बनती जा रही है। बताते चले कि चंबा सदर से लगातार तीन बार विजय हासिल करने वाले हर्ष महाजन बड़ी से बड़ी चुनौती को भी हसकर संभालने की क्षमता रखते थे।

आज भाजपा के खेमे में आने से चंबा की पांचों विधानसभा सीटों पर समीकरण बदलने की संभावना बढ़ती जा रही है। हालंकि बीजेपी में दो बार जीत हासिल कर चुके युवा नेता एवंम विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने उनके भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई है।

संवाददाताः शैलेश शर्मा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।