हर्ष महाजन का भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Harsh Mahajan welcomes Chief Minister on joining BJP
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन का भाजपा में स्वागत किया है और कहा कि पार्टी के लिए मिलकर काम करेंगे

शिमलाः मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन का भाजपा में स्वागत किया है और कहा कि पार्टी के लिए मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने गुटबाजी को कम करने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे, जिसमें से दो भाजपा में आ गए। कांग्रेस के और भी नेता भाजपा के संपर्क में है। देशभर में कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है। यह बात कांग्रेस को समझनी चाहिए। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, और कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान देश भर चला रहे हैं।

पी एफ आई पर बैन लगाकर केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के कदम का स्वागत किया है। और पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई और कहा कि मोदी-अमित शाह के सामने देश सर्वाेपरि है। पीएफआई की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थी। कुछ विघटनकारी ताकतें लंबे समय से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। उनके खिलाफ कार्रवाई बनती है।

शिमला ब्यूरो।