उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
आयुष विभाग, उपमंडल पुराना कांगड़ा के अंतर्गत आज आंगनवाड़ी केंद्र सिरमणी, डाकघर बोहड़ कवालू में उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. प्रियंका शर्मा द्वारा कुल 52 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से मधुमेह (डायबिटीज) एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से संबंधित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, ताकि इन जीवनशैली संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया जा सके।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री रमन कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया गया तथा नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।





