हिमाचल में गर्मी की मार, जिला ऊना में पारा 42 डिग्री के पार

उज्जवल हिमाचल धर्मशाला
हिमाचल पदेश के मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी का तांडव जारी है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी से कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार हिमाचल पदेश के मैदानी इलाकों में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी से कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। अधिक गर्मी होने की वजह से स्थानीय लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं।

यह भी पढ़ेः   देश में फिर बढ़े कोरोना के केसए तीसरी लहर की आशंका प्रधानमंत्री ने दी चेतावनी

राज्य के मैदानी इलाकों के साथ.साथ पहाड़ों पर जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ऊना जिले का तापमान फिर से 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कांगड़ा व हमीरपुर का तापमान भी 37 डिग्री से पार हो गया है। भुंतर, सुंदरनगर व हमीरपुर में भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था, मगर प्रदेश में मौसम के मिजाज इसके उल्ट बने रहे। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद भी प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है।

add city hospital