फतेहपुर उप-चुनावः राजन सुशांत विकास मद्दे से गरमाई सियासत

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

पूर्व सांसद डाॅ. राजन सुशान ने रे सब्जी मंडी और अस्पताल में 24 घंटे सेवाओं के मुद्दे पर खोला मोर्चा

फतेहपुर में उपचुनाव का समय जैसे ही नजदीक आ रहा है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मीयां भी तेज हो गई है। इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के समेत अन्य दलों के नेता भी क्षेत्र में काफी सक्रिय है। इसी बीच पूर्व सांसद डाॅ. राजन सुशांत ने भी फतेहपुर में मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ेः- 14.54 करोड़ रुपये से होगी बंजार में जल आपूर्ति दुरुस्त

उन्होंने ने दावा किया कि जब वह विधायक थे, मंत्री थे व सांसद थे तब उन्होंने ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास करवाया पर उसके बाद क्षेत्र में विकास न मात्र हुआ है। उनका कहना था कि वर्तमान नेताओं ने फतेहपुर की भोली भाली जनता को ठगा है। रे अस्पताल को 24 घंटे खोलने की बात और सब्जी मंडी का शिलान्यास तीन बार हो चुका है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बार उन्होंने आजाद नहीं बल्कि अपना राजनीतिक दल बनाया है।

यह भी पढ़ेः- हिमाचल: पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी, एक की गई जान

उन्होंने कहा कि अगर वह जीतते हैं तो दो लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे और विकास के कार्यों को गति देंगे। गांवों में बिजली, पीने के पानी को लेकर बहुत समस्या है। इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं, इससे भी लोगों से ठगी हुई है। जयराम ठाकुर की सरकार अधिकारी और कर्मचारी में मस्त है और जनता त्रस्त है।

डाक्‍टर राजन सुशांत ने जखबड़ के मछोट गांव में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है और लोगों की मूल समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पंचायत स्थानां में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा हैए पंद्रह दिन बाद पानी मिलता है। वहीं बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड डाक्‍टर संजीव गुलेरिया ने कहा आज कर्मचारयों की पेंशन बंद होने से इस महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर कई पंचायतों के लोग और गण्‍यमान्य मौजूद रहे।