नूरपुर में भारी बारिश का कहर, प्रशासन ने की प्रभावित परिवाराें की मदद

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर प्रशासन ने भारी बारिश के कारण डन्नी गांव में एक मकान गिरने के बाद प्रभावित परिवार को एक निजी मकान में शिफ्ट किया है और उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध करवाया है। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि मकान गिरने से प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि उपमंडल नूरपुर में लगभग पांच मकान और एक दुकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को जरूरी सामान और सहायता प्रदान की है और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

एसडीएम नूरपुर ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में खड्डों और नालों के पास न जाएं और सुरक्षित रहें। प्रशासन ने एनएचएआई के साथ मिलकर फोरलेन सड़क मार्ग के साथ जमीन धंसने से खतरे में आए मकानों को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं

संवाददाता : विनय महाजन