प्रदेश में भारी बारिश का तांडव : विद्युत खंभों की तारे टूटी, बिजली आपूर्ति ठप

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

बीती रात को नूरपुर क्षेत्र में हुई भारी बारिश से जब्बर खड्ड में आए पानी से खड्ड के समीप खेतों में 33 केवी के खंबो को पानी से भारी नुकसान हुआ। इस मामले मे 3 पोल स्ट्रक्चर के पोल ओर 11 के वी पोल दोनों के कुछ खंबे पानी मे बह गए ओर साथ कुछ तारो को भी बहा ले गए।

इस मामले मे विभाग के सहायक अभियंता आशीष धीमान के अनुसार थपकोर सब स्टेशन से अल्टरनेटिव व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते जसूर के समीप अन्य क्षेत्रों कंडवाल, खन्नी, कमनाला, बोड़, राजा के बाग सहित अनेक पंचायतों में विधुत आपूर्ति गत आधी रात से बाधित है।

संवाददाता : विनय महाजन