AAP पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान मे झांककर देखें राजीव शुक्ला: चेतन चंबियाल

विनय महाजन। नूरपुर

नूरपुर में रविवार को प्रदेश आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष चेतन चंबियाल ने कहा किआजकल आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश में काफी युवाओं व राजनीतिज्ञों में काफी होड़ लग चुकी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी रैली को लेकर सरकार का गोपनीय विभाग व सैंटर की गोपनीय एजेंसियां इस बात को लेकर आंकलन कर रही हैं कि कितने लोगों का जनसमूह केजरीवाल की रैली में पहुंचेगा।

चेतन चंबियाल ने कहा कि मंडी में 6 अप्रैल को होने वाली पार्टी की रैली हिमाचल में एक नया इतिहास लिखेगी। हिमाचल सरकार का विपक्ष दल भी हिमाचल में इस रैली को लेकर परेशान हैं। वहीं, उन्होंने  हिमाचल में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को शुक्ला एक पर्यटक की उपमा दे रहे हैं, वह खुद हिमाचल में एक पर्यटक के रूप में आते है और आलीशान होटलों में रहते है। खुद प्राटी कार्यक्रताओ से बात करके राजी नहीं होते। चेतन ने शुकला को नसीहत दी कुछ बोलने से पहले गिरेबान में झांककर देखें। आज तक शुकला ने शायद कोई चुनाव भी जीता हो। हिमाचल में आज भी कांग्रेस नेतृत्वविहीन है और अनेक गुटों में विभाजित है।

चंबियाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल मंडी में इस विशाल रैली की शिरकत करेंगे । इस रैली मे लगभग प्रदेश से 50 हजार के जनसमूह के आने की आशा है जिनमें जिला कांगड़ा से 10 हजार के लगभग जनसमूह के जाने की बात चेतन चंबियाल ने कही। रैली में पंजाब व दिल्ली के अनेक नेता अपने भाषण में हिमाचल को ऋण से दबे होने की पोल कांग्रेस व भाजपा सरकारों की उपलब्धि बताऐंगे।

पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस हिमाचल प्रदेश पर है। पार्टी के सभी सदस्य अपने क्षेत्रों में पार्टी अभियान का काम पूरी ऊर्जा के साथ कर रहे हैं। उन्होने कहा कि प्राटी के सभी सदस्य हिमाचल मे लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करके हिमाचल में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रोजाना हिमाचल में पार्टी की सदस्यता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सुरक्षा पर ध्यान देगी, पार्टी स्कूलों और अस्पतालों को प्राथमिकता देगी। हिमाचल में प्राटी दिल्ली मॉडल भी लागू करेगी । इस प्रकार हिमाचल मे प्राटी की बढती गतिविधियों को भापते हुऐ कांग्रेस व भाजपा के नेता जो भाषणबाजी आप के लिए कर रहे हैं, उसकी हकीकत सामने आ जाएगी। कांग्रेस व भाजपा के अनेक नेता आप में आने को तैयार हैं।

उधर हिमाचल सरकार के जिला मंडी प्रशासन ने केजरीवाल की रेली को लेकर यातायात के नियमों को जनहित मे धरातल पर लाने के लिए अनेक जनहित कदम उठाऐ हैं। इस मौकै पर मंडी जाते समय आम आदमी प्राटी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।