श्री नैना देवी में गुप्त नवरात्रों के दौरान कर्मचारियों द्वारा आयोजित दुर्गा अनुष्ठान हुआ संपन्न

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में गुप्त नवरात्रों के दौरान मंदिर न्यास कर्मचारियों के द्वारा आयोजित दुर्गा अनुष्ठान सवा लाख जप पाठ धूम धाम से संपन्न हो गया। इस मौके पर जहां पर मंदिर में हवन यज्ञ पूजा अर्चना का आयोजन किया गया वहीं पर हवन में मन्दिर व्यास के कर्मचारियों ने बारी-बारी से भाग लिया और अनुष्ठान की पूर्ण आहोती डाली।

इसके उपरांत मंदिर पर लंगर भवन में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बिलासपुरी धाम परोसी गई। मंदिर न्यास कर्मचारियों के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विश्व कल्याण हेतु भाईचारे के लिए इस आयोजन को किया गया स्थानीय मंदिर कर्मचारियों और पुजारी वर्ग का इसके लिए विशेष सहयोग रहा है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर करवाने चाहिए।

श्री नैना देवी में आजकल गुप्त नवरात्रे चल रहे हैं और जिस में काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं मंदिर न्यास के द्वारा भी पुख्ता बंदोबस्त श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए हैं।