हिमाचलः भाजपा ने देश को ओ.बी.सी. समुदाय से पहला प्रधानमंत्री दियाः खन्ना

हिमाचलः भाजपा ने देश को ओ.बी.सी. समुदाय से पहला प्रधानमंत्री दियाः खन्ना

उज्जवल हिमाचल कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश भाजपा ओबीसी(Himachal Pradesh BJP OBC)  मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक घुरकड़ी में शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी ने की और हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को सराहा और गिनाया। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी के लिए काफी योजनाओं का आरंभ किया।

मोदी सरकार में पहली बार ओबीसी वर्ग के 27 मंत्री एक देश के प्रधानमंत्री कुल 28 लोगों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया। ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। ऐसे बहुत सी काम ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए किए गए। उन्होंने कहा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में ओबीसी वर्ग को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में डट जाना चाहिए। खन्ना ने कहा हिमाचल में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल काला अध्याय दिखने लगा है।

लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान कर लगातार जीत की हैट्रिक बनाएंगे। बैठक दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा शासन द्वारा पहली बार ओबीसी वित्त निगम द्वारा लिए ऋण को माफ कर भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को राहत पहुंचाई है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पंचायत प्रधान ने की आत्महत्या की कोशिश, उपचार के दौरान तोड़ा दम

उन्होंने कहा शीघ्र ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन कर विपक्षी दलों को झूठी घोषणा और गारंटिया देने का जनता जवाब देगी। काजल में प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में डट जाने की अपील की। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा की हमारी सरकार ने ओबीसी वर्ग के लोगों ने पिछले विधानसभा चुनावों में भी एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है और पिछले लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पार्टी की हुई रिकार्ड जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए ओबीसी वर्ग को एकजुट होना पड़ेगा।

उन्होंने ओबीसी मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी भी कार्य समिति के पदाधिकारियों साथ साझा की। इस मौका पर ओबीसी कमिशन के पूर्व चेयरमैन राम लोक धनोतिया, धर्मशाला से बीजेपी प्रत्याशी राकेश चौधरी, नगरोटा के पूर्व विधायक अरुण मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवी लाल, मण्डल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी सहित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।