PM मोदी की ‘मन की बात’ और CM सुक्खू की ‘जन की बात’ में दिन रात का अंतर: अशोक हिमाचली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तेज़तरार नेता व प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात और सीएम सुक्खू की जन की बात में दिन रात का फर्क है।

हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि पीएम मोदी और पूर्व सीएम जयराम में ऐसा कोई सगा नहीं, जिन्हें आपने ठगा नहीं। इसी के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनसेवा के जरिए जननायक और जनजन के नेता बनकर उभरे हैं। आज हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के टॉप के नेताओं में महानायक बनकर सीएम सुक्खू की गिनती हो रही है।

हिमाचल में आई आपदा में केंद्र सरकार द्वारा बार बार टीम भेजकर नुकसान का आंकलन करने के बाबजूद भी कोई मदद नहीं की है । जबकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में सीमित साधनों और बीजेपी द्वारा विरासत में मिली आर्थिक कंगाली के चलते आपदा में अपना सबकुछ गवा चुके जनता के लिए एक मूशत 3500 करोड़ का राहत पैकज घोषित करना मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता हैं जनता मानती है की यह मुख्यमंत्री सुक्खू का सराहनीय कदम है।और एतिहासिक फैसला है। आम परिवार से निकले जनसेवक ईमानदार छवि और महानायक के रूप में जनता के दिलों में जगह बनाई है। हाईकमान का यह एक अच्छा फैसला था। प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कहा है कि सदियों सदियों में ऐसे महान नेता देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: CM सुक्खू ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

अशोक हिमाचली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए बीजेपी के पुराने फैसले भी राहत देने के लिए बदल दिए हैं। इन्होंने अपनी निजी जेब से 51 लाख राहत कोष में दिए है और जब बीजेपी सरकार थी तो कोरोना काल में भी अपनी नेक कमाई से लाखों रुपए दिए थे। देश के अंदर अनूठा उदाहरण पेश किया है। पैसे तो सबके पास होते है मगर दिल कहा से लाए । यह पीड़ा वही समझ सकता है जिसने आम परिवार में रहकर पीड़ा देखी हो।

CPS सुंदर सिंह ठाकुर ने सरकार को लौटाई फॉर्च्यूनर गाड़ी, जानें क्या है पूरा मामला

वहीं, अशोक हिमाचली ने कहा कि राजनीति इन्हें विरासत में नहीं मिली है। गरीबी देखकर कड़ी मेहनत से पार्षद से मुख्यमंत्री का सफर तह किया है । सीएम सुक्खू ने हर बसंत ऋतु और पतझड़ सावन के मौसम देखे हैं। इन्होंने अपना राजनीतिक जीवन जनता के सुख दुःख में समर्पित कर दिया।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें