हिमाचलः ठम्बा में बना भव्य शिव मंदिर, हवन व वैदिक मंत्रों से शिव परिवार स्थापित

Himachal: Grand Shiva temple built in Thamba, Shiva family established with Havan and Vedic mantras
हिमाचलः ठम्बा में बना भव्य शिव मंदिर, हवन व वैदिक मंत्रों से शिव परिवार स्थापित

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
कांगड़ा की विधानसभा शाहपुर (Shahpur) के गांव ठम्बा में प्राचीन शिव मंदिर (Ancient Shiv Temple) का जीर्णाेद्वार किया गया। साथ ही नव निर्मित मंदिर में समस्त शिव परिवार की स्थापना प्रसिद्ध विद्वानों आचार्य अमित शर्मा, आचार्य अनीश शर्मा, आचार्य मनोज शर्मा, शशि शर्मा, नवीन शर्मा, गीतांशु शर्मा द्वारा वैदिक मन्त्रों से की गई।

इसमें पहले दिन कलश, देव पूजन, मूर्तियों का जलाभिषेक करवाया गया। वहीं दूसरे दिन विशाल शोभा यात्रा हुई, जिसमें 500 के लगभग श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा ठम्बा, पलवाला, रेहलु होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। साथ ही मूर्तियों को अन्नवास दिया गया। वहीं आज वैदिक मंत्रों से भगवान की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

गौरतलब हो कि यह मंदिर पठानिया परिवार के पूर्वजों के द्वारा बनाया गया। जिसका गंधर्व सिंह पठानिया, माता शांति देवी सहित समस्त पठानिया परिवार ने जीर्णाेद्वार करवाया। यह एक अलौकिक मंदिर इस इलाके की शोभा को चार चांद लगा देगा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पुराना कांगड़ा स्थित मोक्षधाम के निर्माण पर खर्च होगें 17 लाख रुपएः पवन काजल


आपको बता दें कि इस मंदिर निर्माण में उड़ीसा के कारीगर बुधिराम व सहयोगियो ने चाली कला की अनोखी शैली और तकनीक का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण दिया है। अंतिम दिन नुआले का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्ध गायक सुनील राणा व टीम ने समा बाँधा।

मौके पर स्वामी सर्वेश्वरानंद भारती ने अंतर्यात्रा पुस्तक का विमोचन किया, साथ ही भक्त के लिए सत्संग का आयोजन करवाया। वही ब्रह्मकुमारी पूजा कुमारी ने अध्यात्म के बारे में बताया। दूर दराज से भक्त जन भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे तथा भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।