हिमाचलः पुलिस भर्ती के लिए आठ जगह हेल्प डेस्क स्थापित, पहली अक्टूबर से भरे जाएंगे आनलाइन फार्म

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश में पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए एक अक्तुबर से आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विभाग ने कुल 1334 पदों को भरने जा रही हैं, जिसमे में 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल के अलावा 91 पुरुष चालक कांस्टेबल के पद शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश में आठ जगह पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

इनमें भर्ती से जुड़ी जानकारी मुहैया करवा जा रही है। हाल ही में इन पदों को भरने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय ने नोटिस जारी किया था। पहली से 31 अक्टूबर आनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। आइजी सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण एपीटी जेपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना महामारी व लाकडाउन के कारण हजारों युवा बेरोजगार घरों में बैठे हैं, ये लंबे समय से पुलिस व सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

इन स्थनों पर हेल्प डेस्क किए गए स्थापित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह, कांगड़ा
प्रथम सशस्त्र वाहिनी, जुन्गा, शिमला
प्रथम आइआरबी, बनगढ़, ऊना
द्वितीय आइआरबी, सकोह, कांगड़ा
तृतीय आइआरबी पंडोह, मंडी
चतुर्थ आइआरबी, जंगलबैरी, हमीरपुर
पांचवीं आइआरबी महिला बस्सी, बिलासपुर
छठी आइआरबी, धौलाकुंआ, सिरमौर