नादौन में युवा कांग्रेस द्वारा जलाया गया भाजपा पूर्व सतपाल सत्ती का पुतला

एमसी शर्मा। नादौन

नदौन में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटी संधू की अगुवाई में  पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा युवा कांग्रेस ऊना के कार्यकर्ताओं पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और सत्ती का पुतला भी जलाया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटी संधू ने बताया कि जब प्रदेश मुख्यमंत्री ऊना प्रवास पर थे तो ऊना युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा जनविरोधी नीतियों और युवा विरोधी नीतियों के साथ साथ पुलिस भर्ती घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री को संवैधानिक तरीके से काले झंडे दिखा कर विरोध किया जा रहा था लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार को इतनी फजीहत रास नहीं आई और वो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से हाथापाई पर उतर आए।
बात अगर कार्यकर्ताओं पर रहती तब तक तो ठीक था लेकिन काफिले में माैजूद पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने गाड़ी से नीचे उतरकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकाया और धमकी दी कि अगर काले झंडे दिखाए तो जमीन में गाड़ दूंगा आखिर भाजपा क्यों जनता की आवाज को दबाना चाहती है आखिर भाजपा के नेताओं को इतना भी क्या मानसिक तनाव हो गया है।
हम मानते हैं की भाजपा हिमाचल में हार मान चुकी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप सरेआम सड़कों पर किसी को धमकियां देना शुरू कर दें। आप लोगों ने हिमाचल की जनता को समझ क्या रखा हुआ है। जिलाध्यक्ष मोंटी संधू ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में हैं। हिमाचल के हर घर में एक कांग्रेसी है किस-किस को धमकी देते फिरोगे और कांग्रेस जो विचारधारा है।
जिसने अग्रेजों से अपने भारत देश को आजाद करवा लिया था तो फिर सत्ता के नशे में चूर जयराम सरकार भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी मोंटी संधू ने कहा की पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अच्छा है आप पेड़ पौधों को जमीन में गाड़ने का कार्य करें पुण्य भी मिलेगा और वातावरण भी शुद्ध होगा ।