उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत नशा माफिया के खिलाफ बड़़ी कार्यवाही अमल में लाते हुए पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र छन्नी में आशा पत्नी मिथुन उर्फ चापड़ निवासी गांव व डा. छन्नी तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान गांव छन्नी में छापामारी के दौरान 12.98 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

मोके पर आरोपी महिला को गिरफ्तार करके उस पर एनडीपीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न नूरपुर ने बताया कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा। महिला आरोपी आशा व पति मिथुन उर्फ चापड़ दोनों पर पहले भी कई मामले हुए है।
संवाददाता : विनय महाजन





