हिमाचल पुलिस भर्ती: आज से शुरू होगी मैदानी प्रक्रिया

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस की मैदानी प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। विभाग द्वारा आयोजित मैदानी प्रक्रिया आठ नंवबर से 13 जनवरी तक चलेगी। इस प्रक्रिया में प्रतिभागियों को निर्धारित शारीरिक मापदंडों से गुजराना होगा। पुलिस विभाग में महिलाओं के 311 पदों को निधारित किया गया है, जिसके लिए 52143 आवदेन विभाग के पास आए है। बेटों के साथ बेटियां भी ग्राऊड में पसीना बहा रही हैं।

सोमवार से ग्राउंड टेस्ट आरंभ हो रहे हैं। इनमें पूरे दमखम के साथ उतरेंगी। कांस्टेबल बनकर प्रदेश की सेवा करना चाहती हैं। खाकी पहनने का शौक भी है और भर्ती होने के लिए जज्बा, जुनून भी। हां इस बात का कईयों को मलाल है कि कांस्टेबल चालक के पदों के लिए महिलाओं को मौका नहीं दिया गया। 91 पदों के लिए एक भी सीट महिलाओं के लिए नहीं रखी गई थी।

कितने आए हैं कुल आवेदन

कुल आवेदन-187476
पुरुष अभ्यर्थी-130439
महिला अभ्यर्थी-52143
कांस्टेबल चालकों के लिए आए आवेदन-4894
कब तक होंगे ग्राउंड टेस्ट