उज्ज्वल हिमाचल। शिमला
जिला प्रशासन शिमला ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर से भरे 3 वाहन और लगभग 361 अवैध सिलेंडर एसजेवीएन कार्यालय शनान के समीप गैस एजेंसी कार्यालय से जब्त किए। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होते ही प्रातः 10 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा को निरीक्षण के लिए भेजा गया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान, खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनीता ठाकुर, हेड कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल विकास के साथ संजीव कुमार गैस एजेंसी, जिसे पेट्रो गैस एनर्जी इंडिया लिमिटेड द्वारा सुपर स्टॉकिस्ट हेतु एलओआई जारी किया गया है, के कार्यालय में दबिश दी और औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 4 सिलेंडर खाली 12 किलोग्राम तथा 1 सिलेंडर 14.2 किलोग्राम तथा 23 खाली सिलेंडर, वाहन संख्या खाली सिलेंडर पाए गए। इसके अतिरिक्त, पेट्रो गैस एनर्जी इंडिया लिमिटेड लुधियाना से आए 240 भरे सिलेंडर पाए गए जोकि शनान, रोहड़ू और कोटखाई के लिए आए थे।





