प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस रिलीज करेगी सरकार की नाकामियों का लेखा-जोखा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

27 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर सरकार बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसमे प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे वन्ही दूसरी तरफ कांग्रेस इस दिन सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने की तैयारी में है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की 27 दिसम्बर को सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। ये चार साल सरकार की नाकामियो से भरे हैं। इन चार साल की सरकार की नाकामियों का लेखा जोखा कांग्रेस 27 दिसम्बर को रिलीज करेगी। वन्ही आगामी नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी। हाल ही में हुए नगर निगमो व उपचुनावों में कांग्रेस जीती है यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज निगम प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं बावजूद इसके शिमला की स्थिति बदहाल है। जनता में निगम के प्रति रोष है।