शीतकालीन सत्र : विधानसभा के बाहर APP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

आशीष राणा। धर्मशाला

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा घेराव को पहुंचे  के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा कई महिला कार्यकर्ताओं समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। लाठीचार्ज में घायल हुए बुजुर्ग को जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया है।

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हम विधानसभा पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा में शांतीपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे। लेकिन इस बीच जयराम सरकार के अधिकारियों ने ‘आम आदमी पार्टी’ के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवा दिया। इस लाठीचार्ज में एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।

उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से सवाल पूछते हुए कहा कि आम आदमी अपने हकों को लेकर उनके पास पहुंचता है तो क्या आपकी सरकार उनके साथ ऐसा व्यवहार करती है। क्या आम आदमी के साथ इस तरह का व्यवहार करना जायज है। लाठीचार्ज करवाकर जयराम सरकार ने ये सिद्ध कर दिया है कि वे लोकतंत्र में नहीं बल्कि लठतंत्र में विश्वास रखते हैं। ‘आम आदमी पार्टी’ जयराम सरकार की इस क्रूरता को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी ताकी जयराम सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ सके।