हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुआ चुनाव

Himachal Pradesh Gaddi Union Mandal Election held at PWD Rest House Noorpur
हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुआ चुनाव

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन मंडल नूरपुर का चुनाव ज्ञान ठाकुर पूर्व कर्मचारी नेता हिमाचल प्रदेश एवं मदन भरमौरी उपाध्यक्ष गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूरपुर में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम नेक राम पूर्व महासचिव द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया।
तत्पश्चात् चुनाव अधिकारी ज्ञान ठाकुर द्वारा नए चुनाव करवाने की अनुमति दी। बैठकों में सर्वप्रथम जगदीश चौहान ने संघ की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। विस्तृत चर्चा करने के उपरांत चुनावी प्रक्रिया को शुरू करते की बात हुई। सर्वसम्मति से चुनाव करवाए गए

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में दिया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

जिसमें अर्जुन शर्मा को प्रधान, सरन सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, त्रिलोक समयाल को महासचिव, राकेश पठानिया को कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार को मुख्य सलाहकार, ज्ञान ठाकुर व मदन भरमौरी को सलाहकार जगदीश चौहान को कानूनी सलाहकार, कुल प्रकाश, सरला देवी को उपप्रधान, करनैल सिंह सह सचिव, शक्ति प्रसाद, अमित शर्मा प्रेस सचिव यशपाल राणा, अशोक कुमार लेखा निरीक्षक, पवन कुमार, विक्रम सिंह प्रचार सचिव, संतोख कपूर कल्चर सचिव, नेकराज, अंग्रेज सिंह, देवराज, संजू शर्मा, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह को संगठन सचिव, मनोज कुमार, खुशवंत चौहान, अमित शर्मा, अश्विनी चौहान, राजकुमार, तेजू राम, दूनी चंद, वीर सिंह, ब्रातिया राम, लाट राम, मंदो राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।