HPU परिणाम में हिमानी का जलवा, B.Sc. द्वितीय वर्ष में हासिल किया पहला स्थान

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
परिणाम के अनुसार हिमानी ने 94.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षित ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रसारिका ने 90.37 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि कॉलेज का नाम भी रोशन किया है।

प्राचार्य ने कहा कि हिमानी, अक्षित और प्रसारिका ने अपनी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें बधाई दी। कॉलेज परिवार ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा संस्थान का नाम निरंतर रोशन करते रहेंगे।