आज स्व. वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में छह बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने वाले वीरभद्र सिंह की आज पहली पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया जा रहा है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज पूरा प्रदेश वीरभद्र सिंह को याद कर रहा है। उन्होंने वीरभद्र सिंह को इस प्यार और सम्मान के लिए प्रदेशभर की जनता का आभार जताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की याद में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वीरभद्र सिंह को याद किया जाएगा।