उज्ज्वल हिमाचल। कुल्लू
प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की ऊंचे दर्राओं में बर्फबारी शुरू हो गई है। जहां निचलने क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन का दौर जारी है। वहीं, सितंबर के पहले दिन ही लाहुल-स्पीति की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। अब आफत की बारिश और बर्फबारी राहगीरों को और समस्या पैदा करेगी। वहीं, लाहुल-स्पीति पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने मौसम संबंध सलाह दी है।
लाहुल-स्पीति पुलिस प्रशासन के अनुसारा लाहुल-स्पीति के सरचू और चंद्रताल, शिंकुला दर्रा, समदो में बर्फबारी शुरू हो गई है। सभी यात्रियों और पर्यटकों को पुलिस ने आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा है। क्योंकि सड़कें बर्फबारी से फिसलन भरी होगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें और नवीनतम मौसम और सडक़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते रहें। उधर, लाहुल में पागलनाला के पास फिर से फ्लैश फ्लड आया है। जिससे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरूद्ध हो गया है।





