जिला स्तरीय नगरकोट मकर संक्रांति पर्व के मौके हिमाचली सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी करेंगे मां वज्रेश्वरी का गुणगान : इशांत जसवाल

 

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

15 जनवरी को जिला स्तरीय नगरकोट मकर संक्रांति घृतमंडल पर्व के मौके हिमाचली सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी नगर परिषद मैदान कांगड़ा में मां वज्रेश्वरी का गुणगान करेंगे यह जानकारी एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी इशांत जसवाल ने दी। उन्होंने बताया मकर संक्रांति के इस पर्व में 14 जनवरी के दिन कांगड़ा मंदिर में सुप्रसिद्ध गायक लखविंदर सिंह लक्खा माता की महिमा का गुणगान करेंगे जबकि 15 जनवरी की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी मां के भजनों से मां वज्रेश्वरी की महिमा का गुणगान करने पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा मकर संक्रांति पर्व के चलते और सुप्रसिद्ध गायको के आने से मां के भक्तों की संख्या और अधिक बढ़ेगी इसके लिए उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया भक्तजनों के लिए कार्यक्रम को देखने के लिए एलईडी स्क्रीने भी लगाई जाएगी जहां पर भक्तजन इस कार्यक्रम को देख सकेंगे। उन्होंने कहा 15 जनवरी के दिन नगर परिषद मैदान को विशेष रूप से सजाया जाएगा यहां माता के मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। मंदिर से नगर परिषद मैदान तक शोभा यात्रा भी निकल जाएगी और माता की ज्योति नगर परिषद मैदान में स्थापित की जाएगी जहां श्रद्धालु मां की ज्योति के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने मंदिर अधिकारी और ट्रस्ट सदस्यों के साथ इस पर्व के कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक भी की।

उन्होंने बताया घृतमंडल पर्व के लिए घी को मक्खन में परिवर्तित करने का कार्य जोरों पर चल रहा है।उन्होंने कांगड़ा वासियों को घृतमंडल मकर संक्रांति पर्व के लिए बधाई दी और सभी कांगड़ा वासियों को अपने इस मकर संक्रांति पर्व में आने का निमंत्रण दिया।
यह रहे उपस्थित। एसडीएम कांगड़ा सहित मंदिर अधिकारी नीलम राणा, एसडीओ शमशेर सिंह, जेई विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्यों में अशोक हिमाचली, उमेश शर्मा, उमाकांत, सदन शर्मा, नरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।