हिमाचली कला : करतार की बांसुरी ने देश-दुनिया को किया मोहित

अटल टनल के उद्घाटन समारोह में धुन से बांधा था समां

अनुराग ठाकुर। नगरोटा सूरियां

अटल टनल के उद्घाटन समारोह में अदृश्य रूप से चीज ने समां बांधा था वह थी बांसुरी की धुन। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनल का उद्घाटन कर रहे थे वहीं बैकग्राउंड में बज रही बांसुरी की धुन लोगों का मन मोह रही थी। यह कमाल की धुन निकाल रहे थे हिमाचल के बांसुरी वादक करतार सिंह। इस ऐतिहासिक समारोह का लाइव ब्रॉडकास्ट प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र दिल्ली के सौजन्य से देश के विभिन्न चैनलों के माध्यम द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया था।
वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा मौका मिलने से करतार सिंह बहुत खुश हैं। उनका कहना हैं कि ऐतिहासिक समारोह के बैकग्राउंड में जो बांसुरी का संगीत का प्रयोग किया गया वह मैंने स्वयं बनाया था। जिसको तैयार करने में मुझे बहुत मेहनत तथा कई दिनों का समय लगा था।

  • प्रसार भारती ने प्रशस्ति पत्र से किया है सम्मानित

  • हिमाचल के लोक संगीत को बांसुरी में पिरोया

इस मधुर बांसुरी के संगीत के लिए करतार सिंह को भारत सरकार के प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) दूरदर्शन केंद्र दिल्ली द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर एक प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया है इस बांसुरी संगीत का मुख्य आधार हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति व पारंपरिक लोकगीत थे। जिसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों ने सुना व प्रोत्साहित किया।

करतार सिंह को कहना है कि खाली समय में बह हिमाचल प्रदेश व देश के लिए बांसुरी पर संगीत बनाते हैं। करतार सिंह का कहना हैं कि हिमाचल के लोक संगीत को बांसुरी के सुरों में डाल कर के उनको एक इंस्ट्रूमेंटल वर्जन में उतारने के काम में प्रयत्नशील हूं ।

करतार सिंह अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वह उनका सहयोग करे ताकि उनकी प्रतिभा देश-विदेश तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मैने बहुत सारे लोकगीत मैंने बांसुरी पर इंस्ट्रुमेंटल बना भी दिए है। जिनको यूट्यूब पर Himachal Flute Youtube चैनल के माध्यम से आप देख सकते हैं । पहाड़ो का यह वाद्य यंत्र व लोक संस्कृतिक शैली लुप्त ना हो, ताकि आने वाली नई पीढिय़ों को इसका आधार मिल सके। मेरा यही लक्ष्य है, कि मैं अपने देश व प्रदेश के लिए किसी ना किसी रूप से योगदान दे संकू।