- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

गोवा से आई दूसरी ट्रेन, 589 हिमाचली वापस लौटे

Must read

पूजा शांडिल्य। ऊना

कोरोना के चलते देशभर लागू लॉकडाउन के बीच दूसरी ट्रेन गोवा से ऊना पहुंची। इस ट्रेन से 589 हिमाचली वापस लौटे। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि कांगड़ा से 122, हमीरपुर से 19, मंडी से 120, बिलासपुर से 9, कुल्लू से 146, सोलन से 10 सिरमौर से 22, चंबा से 92, किन्नौर से एक, शिमला से 45 तथा ऊना से 2 यात्री पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को गंतव्यों की ओर रवाना कर दिया गया है।

आरएसएस ने दिए 1200 पैकेट भोजन

रेल के माध्यम से गोवा से हिमाचल में वापस आए रेल यात्रियों को ऊना रेलवे स्टेशन पर भोजन की उचित व्यवस्था मिले इसका विशेष ध्यान जिला प्रशासन ऊना द्वारा रखा गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 1200 पैकेट बनाकर तैयार किए गए। रेल यात्रियों को बेहतर भोजन पैकेट मिले इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक स्वयंसेवकों ने मेहनत की। भोजन पैकेट में सब्जी, पूरी, टॉफी के साथ जूस भी प्रदान किया गया। वहीं पानी का प्रबंध भी किया जाएगा। जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने भोजन व्यवस्था में सहयोग के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आभार भी जताया और सुभाष वशिष्ट, डॉ. हेमराज, शिवनाथ, सूरज, दिनेश, भूदेव, राजन, अरूनेश, सुनील का धन्यवाद किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: