क्रिकेट में छाई हिमाचल की रेणुका, महिला टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची

Himachal's Renuka dominates cricket, reaches third place in women's T20 rankings
रेणुका सिंह ठाकुर के अब तक बनाए 737 रन

भारतीय क्रिकेट टीम से खेलने वाली हिमाचल की रेणुका ठाकुर ने टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रेणुका तीसरे स्थान की रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। रेणुका सिंह ठाकुर के अब तक 737 रन हो गए हैं। वहीं डेढ़ महीने पहले रेणुका टॉप-20 गेंदबाजों में 13वें पायदान पर थीं। भारत की महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा सूची में 742 रनों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। रेणुका कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज बनीं थी।

यह भी पढ़ें : NHPC की लापरवाही के विरूद्ध ग्रामीण अधिकार मंच करेगा चक्का जाम

रेणुका 11 विकेट हासिल किए थे। रेणुका ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। रेणुका ने अब तक खेले कुल 20 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं। रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि बेटी की उपलब्धि से खुश हूं। रेणुका ने प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी रेणुका देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी

संवाददाता : हिमाचल ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।