हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व सामाजिक संगठन कांगड़ा ने गरीबों को वितरित किया जरूरत का सामान

भीषण ठंड में गरीबों की मदद करने का उठाया बीड़ा

अंकित वालिया। कांगड़ा

एक मशहूर गीत अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ए दिल जमाने के लिए, मरहम लगा सको तो किसी गरीब के जख्मों पर लगा देना, हकीम बहुत है बाजार में अमीरों के इलाज की खातिर ये पंक्तियां हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन कांगड़ा पर बिलकुल फिट बैठती हैं। जिन्हे सार्थक कर उन्होंने नगर परिषद प्रांगण कांगड़ा में समाज सेवा की अनूठी पहल कर क़े गरीबों की मदद में आगे आये।

इस मौके पर उपमण्डल अधिकारी नागरिक अभिषेक वर्मा ने मुख्य अतिथि क़े रूप में शिरकत की। सर्व प्रथम संगठन क़े अध्यक्ष श्याम वर्मा द्वारा एसडीएम कांगड़ा को टोपी पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया ओर बाकी सभी पदाधिकारियों पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। सर्व प्रथम सुदेश सहोंतरा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी तो एसडीएम ने इस समाजिक कार्यों की प्रशंसा की उसके बाद संगठन क़े पदाधिकारियों द्वारा चिन्हित परिवारों को राशन, कंबल और हर परिवार को कपड़े संगठन द्वारा एसडीएम क़े माध्यम वितरण किये गये।

पूजा पत्नी प्रवीण कुमार वार्ड नंबर 5 कांगड़ा
रुक्मणि पत्नी राम कुमार मिशन रोड कांगड़ा
सुनीता देवी कांगड़ा
लज्या देवी जोगीपुर पंचायत वार्ड नंबर 2 बाई पास रोड
खेम राज अब्दुलापुर
रमेश कुमार जयंती विहार कांगड़ा

इस मौके पर संगठन क़े महासचिव विनय गुप्ता ने रुक्मणि देवी की 9 क्लास की छात्रा जो आर्थिक तंगी क़े चलते स्कूल की फीस ना भरने क़े कारण जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा से नाम कट गया हैं उसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान क़े अंतर्गत अडॉप्ट कर लिया हैं ओर ज़ब तक जहां तक पढ़ाना चाहे पढ़ सकती हैं उसका पूरा खर्चा विनय गुप्ता जी उठाएगें।

इसी के साथ अध्यक्ष श्याम वर्मा उर्फ पप्पू जिनकी जूतों की दुकान कांगड़ा में थी अग्नि की भेंट थी उन्हें फौरी राहत क़े रूप में 5000 रू दिये अंत में श्याम वर्मा ने एसडीएम कांगड़ा ओर संगठन क़े उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्याम वर्मा, नरिंदर त्रेहन सुमन महाशा, विनय गुप्ता, सुदेश सहोंतरा, गौरव कथूरिया, पंडित अशोक हिमाचली, पंकज ओबरॉय, प्रमन चटवाल कुमार, मनोज कुमार, कांता सरोच, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कांगड़ा अशोक शर्मा विपिन अरोड़ा व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।