उज्ज्वल हिमाचल। कांगडा
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुड़कडी कांगड़ा में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। पूरे कॉलेज परिसर में रंगों की बहार थी, और छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर इस पावन त्योहार को हर्षपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में पूरे कॉलेज परिवार ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, सदभाव और एकता का त्योहार है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे इस ऊर्जा को अपने जीवन में सकारात्मकता और सफलता के रूप में अपनाएं।
छात्राओं ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसे कॉलेज जीवन की यादगार होली करार दिया। इस उत्सव ने न केवल रंगों की खुशबू बिखेरी, बल्कि सभी को एक साथ मिलकर खुशियों का उत्सव मनाने का अवसर भी दिया।