मानदेय संकट: भारतीय मजदूर संघ व आंगनबाड़ी संघ ने आंदोलन का किया ऐलान

उज्जवल हिमाचल ।नूरपुर

भारतीय मजदूर संघ व आंगनबाड़ी संघ ने भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मानदेय देने की अपील की हैl और साथ मे यह चेताबनी भी दी है कि अगर जल्दीं मानदेय नहीं दिया गया तो मजबूर उन्हें सड़कों पर उत्तरकर आंदोलन करना पड़ेगाl यह जानकारी देते हुए आज संघ की प्रदेश उपाध्याक्ष शोभा देवी ने कहा कि उन्हें कुल साढे दस हजार रु मानदेय दिया जाता है जिसमे प्रदेश सरकार की तरफ से 6000 व केंद्र सरकार की तरफ से साढे चार हजार रु दिया जाता है वह भी समय पर नहीं मिलता हैl

वहीं इस बार तो तीन -चार माह से मानदेय नहीं मिला हैlअगर जल्द मानदेय नहीं दिया गया तो मजबूरी में उन्हें भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन करना पड़ेगाlवहीं इस मामले मे भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने भी चेताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को जल्द मानदेय न मिला तो आंदोलन होगाl इस मौक़े पर जिला सहसचिव शशि बाला.कार्यकारी अध्यक्ष रेशमा देवी,ब्लॉक प्रधान इंदु बाला,अंजना शर्मा,कौशल्या देवी, अनु बाला, रीना कुमारी कांता देवी सहित अन्य उपस्थित रहीl

संवाददाता :विनय महाजन