उज्ज्वल हिमाचल। मनाली
मनाली के रानीनाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जहां एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को तुरन्त घटनास्थल पर भेजा गया। कार रानीनाला के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे।

चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव कार्य अभी जारी है। इस मामले की पुष्टि मनाली डीएसपी ने की है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।





