- Advertisement -spot_img
6.3 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

आग की भेंट चढ़ा आशियाना

Must read

एसके शर्मा। बड़सर

एक तरफ जहां समूचा विश्व आर्थिक तंगी से गुज़र रहा है, वहीं आज हमीरपुर में एक और दुखद घटना घटी। हमीरपुर के पास गौरा खुर्द के ज्ञान चंद शर्मा पुत्र संत राम वार्ड नंबर दस का मकान दोपहर लगभग 1:30 बजे जल कर राख हो गया। श्याम शर्मा ने बताया कि ये उनका पुश्तैनी मकान था। जिसमें चार कमरे थे तथा इनमें प्रवासी मज़दूर रहते थे। ये मज़दूर मकान मालिक के साथ काम करते थे। आग लगने से मकान तथा प्रवासी मज़दूरों का सामान पूरी तरह से जल गया लेकिन किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।था।

श्याम शर्मा ने बताया के आस पड़ोस के लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद की। आग लगने के कारणों का अभी सही से पता नहीं चला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लागी है। मौक़े पर दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे लेकिन तब तक मकान का काफ़ी हिस्सा जल कर राख हो चुका था। स्थानीय तहसीलदार, पटवारी और पुलिस ने पहुंच कर मौक़े का जायज़ा लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: