मांगें न मानी तो 18 अक्तूबर को एचआरटीसी कर्मी हड़ताल पर: प्यार सिंह ठाकुर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल परिवहन सयुंक्त समन्वय समिति ने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। मांगों को लेकर परिवहन कर्मचारी पिछले 2 माह से आंदोलनरत है लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही है। समन्वय समिति का कहना है कि सरकार उन्हें वार्ता के लिए बुलाए अगर ऐसा नही होता है तो वह 18 अक्टूबर को प्रदेश में हड़ताल की जाएगी।

समन्वय समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि कई वर्षों से वितीय भते देय है। 15 प्रतिशत डीए व अन्य देय भतों को सरकार नही दे रही है। उन्होंने कहा कि 15 महीने का नाईट ओवरटाइम, पेंसन, ग्रेच्युटी, मेडिकल रेवेर्समेंट सहित कुल 582 करोड़ वितीय भुगतान देय है। उन्होंने कहा कि आज परिवहन कर्मचारी ठगी सा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी समय पर सेलरी नही मिलती है जिस वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें वार्ता के लिए बुलाए अगर ऐसा नही किया जाता है तो 18 अक्टूबर को काम छोड़ो आंदोलन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में एचआरटीसी की बसें बन्द रहेगी।