चंबा के सलूणी में पति ने की अपनी पत्नी की हत्या

लड़की के शरीर पर पाए गए हैं चोट के निशान

उज्जवल हिमाचल। चंबा

गत दिवस चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले उपमंडल सलूणी में एक महिला को उसके पति द्वारा कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है, और कत्ल का यह इल्जाम लड़की की माता ने अपने दामाद पर लगाया है। पुलिस थाना किहार ने लड़की की मां के ब्यान पर रिपोर्ट दर्ज (file a report) करते हुए लड़की के पति को आईपीएस की धारा 302, के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

और पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम करने चंबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सीमा देवी को उसका पति वीरेंद्र कुमार आधार कार्ड बनवाने के लिए टैक्सी से सलूणी से मेड़ा ले गया था। आरोपी के रिश्तेदार ने बताया कि टैक्सी से जब वह मेड़ा से सलूणी वापिस आया तो देखा कि उनकी बहू टैक्सी में बेसुध पड़ी हुई है।

इस बीच उन्होंने लड़की को जल्दी से टैक्सी से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र सलूणी ले गए जहां पर चिकित्सकांे ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। हालांकि मामला गंभीर था तो स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इसकी खबर पुलिस चौकी सलूणी को दी। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और शव (dead body) को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक लड़की की माता ने पुलिस को ब्यान दिया है कि उसकी बेटी के मुंह और जिस्म पर बहुत निशान पड़े हुए थे उन्होंने अपने दिए गए बयान पर अपने दामाद पर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। लड़की की माता अपनी बेटी की हुई हत्या करने वाले के खिलाफ कड़ी करवाई किए जाने की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ेंः एनर्जी ट्रांजिशन के लिए इको-इनोवेशन पर जी-20 रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग का होगा सम्मेलन

इस बीच पुलिस थाना किहार के थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सलूणी (Saloni) चौकी पुलिस को जैसे ही इस घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और तत्काल मुझे भी इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने मृतक लड़की के घर वालों को दे दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के जिस्म पर चोटों के निशान पाए गए है।

उन्होंने यह भी बताया कि मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। उन्होंने बताया कि मृतका की माता ने अपनी बेटी की हुई हत्या का शक अपने दामाद पर जतलाया है और पुलिस ने आईपीएस की 302, के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगामी करवाई शुरू कर दी है।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।