हिन्दू नहीं जागा तो जल्द ही अफगानिस्तान वाली स्थिति से हो सकता है सामना : नीरज दानोरिया

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

संगठनात्मक देहरा की विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की सयुंक्त बैठक का आयोजन प्रदेश प्रान्त संगठन मंत्री नीरज दानोरिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ज्वालामुखी विस व खुंडिया आदि क्षेत्रों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत प्रांत संगठन मंत्री द्वारा भारत माता की ज्योति प्रज्वलित करके की गई। उनके साथ संगठनात्मक जिला देहरा कार्य अध्यक्ष प्रशांत शर्मा व कांगड़ा विभाग सह मंत्री कुलदीप राणा भी मौजूद रहे।

बैठक का आरम्भ ॐ की ध्वनि व श्लोकोच्चारण से किया गया। प्रान्त संगठन मंत्री नीरज दानोरिया ने बैठक को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि हिन्दू नही जागा तो जल्द ही भारत मे अफगानिस्तान जैसी स्तिथि का सामना करना पड़ सकता है, इसके लिए सभी हिन्दू भाइयों को संगठित होने आवश्यक है। विश्व कल्याण सोचने वाला हिन्दू है, देवभूमि में रहने वाला हिंदू है इसलिए सभी संगठित हो और एकसाथ मिलकर समाज मे फैल रही कुरीतियों का अंत करें जो कि हिंदुओं को कमजोर कर रही है।
उन्होंने कहा कि शक्ति को जब तक संगठन का रूप नहीं देंगे तब तक शक्ति सही दिशा में कार्य नहीं करेगी ओर हम सकारात्मक परिणाम से वंचित रहेंगे। अतः शक्ति को शक्ति बनाए रखने हेतु हमे शक्ति को संगठन का रूप देना होगा क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।

 

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अपने अपने प्रखंड, खण्ड, उपखंड में जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करना सुनिश्चित करें। सत्संग संगठन का प्राण है इसलिए गांव गांव स्तर तक सत्संगों का आव्हान किया जाए तथा हिन्दू समाज को बिना किसी भेदभाव के एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाए। संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन का मूल कार्य समाज से ऊंच नीच और जात पात के भेदभाव को मिटाकर सभी हिन्दू सहोदर भाई हैं का संदेश समाज मे प्रवाहित करना है। इसके अलावा धर्मान्तरण व लव जिहाद को रोकना, मंदिरों को सरंक्षण मुक्त करवाना उनके उद्देश्य हैं और इसे हर हाल में संगठित होकर करना पड़ेगा। इस मौके कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसमे जिला देहरा उपाध्यक्ष गोपाल कपूर, ज्वालामुखी प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु भूषण दत्त, प्रखंड खुंडिया मंत्री अधिवक्ता रोहित राणा को जिम्मेवारियां सौंपी गई।