मोदी ने प्रदेश के लिए कुछ किया होता तो आज कांग्रेस भी करती उनका गुणगान: प्रतिभा सिंह

If Modi had done something for the state, Congress would have praised him today: Pratibha Singh
मोदी ने प्रदेश के लिए कुछ किया होता तो आज कांग्रेस भी करती उनका गुणगान: प्रतिभा सिंह

मंडीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यदि हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ किया होता तो आज कांग्रेस भी उनका गुणगान करती। वहीं जयराम ठाकुर भी हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ना कुछ मांग पाए और ना ही प्रदेश के जनता के लिए कुछ कर पाए।

यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने बल्ह में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिलासपुर में एम्स बनाने का सपना भी वीरभद्र सिंह ने देखा था। आज भारतीय जनता पार्टी इस एम्स का श्रेय ले रही है। उन्होंने कैबिनेट में एम्स बनाने बैठक में फैसला लिया व भूमि भी उपलब्ध करवाई।

लेकिन आज एम्स का उद्घाटन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार भी वीरभद्र सिंह का नाम नहीं लिया। वहीं अपने संबोधन में प्रतिभा सिंह ने बल्ह से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी के पक्ष में जनमत की भी अपील की। प्रतिभा सिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : महिला सशक्तिकरण को केंद्रित कर बनाया गया है भाजपा का संकल्प पत्रः जयराम ठाकुर

उनके मुंह से महंगाई व बेरोजगारी को कम करने की कोई भी बात नहीं निकलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बीते रोज भी सुंदरनगर में रैली के दौरान पहाड़ी पर चढ़ने का ही जिक्र करते रहे। लेकिन आज हिमाचल के जनता यह सब नहीं सुनना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री को कुर्सी पर बैठे 8 वर्ष हो गए हैं। यदि केंद्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बारे में सोचा होता तो भाजपा नेता चुनावों में इतना डरे ना होते। वहीं इस मौके पर बल्ह से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कार्यकर्ता जयराम ठाकुर के लिए वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सीएम बताएं कि मंडी जिला के लिए क्या किया ? जिसके लिए आज वोट मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में जितना भी विकास हुआ है, वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है।

संवाददाताःउमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।