महिलाओं के बिना समाज की कल्पना असंभव

अनुराग ठाकुर। नगरोटा सूरियां
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपर लंज पंचायत में नायब तहसीलदार हारचक्कियां पवेंद्र पठानिया ने महिलाओं को संबोधित करके हुए कहां कि महिला हमारे समाज का प्रमुख सतंभ है, जिसके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकता है। पठानिया ने महिला दिवस के अवसर पर कहा कि आज के युग में महिलाएं पुरुष के बराबर हर कार्य कर रही हंै।

इस मौके पर शहीद तिलक राज की पत्नी सवित्री देवी, अपर लंज पंचायत प्रधान रेखा देवी, पूर्व बीडीसी व पूर्व पंचायत प्रधान राज कुमारी ,पूर्व प्रधान सुनीता देवी, सब तहसील से हिना बेगम, व्यापार मंडल प्रधान नसीब सिंह राणा, पुलिस चौंकी से एसएसआई अर्जुन सिंह, युवा मंडल प्रधान गुगलू धीमान, महिला अरक्षी पूजा देवी, क्षेत्र की महिला अध्यापक व महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे।