देश को आज़ाद करवाने में महिलाओं का अहम योगदानः डॉ. मुरारी लाल

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

नगर पंचायत शाहपुर द्वारा सोमवार को सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम  शाहपुर डॉ. मुरारी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष किरण कौशल विशेष रूप से मौजूद रही।

दीप प्रज्वलित कर की मुख्यातिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत

कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर शांति ठाकुर ने मुख्यातिथि व अतिथियों का स्वागत किया तथा नगर पंचायत द्वारा गठित संवय सहायता समूहों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस, बैंक की महिला कर्मियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल ने इस आयोजन के लिए नगर पंचायत शाहपुर को बधाई देते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है।

महिलाएं अपने परिवार का ख्याल रखने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नाम भी कमा रही है। उन्होंने कहा कि जहां नारी की इज्जत मान सम्मान होता है, वहां भगवान साक्षात बस्ते है। देश को आज़ाद करवाने के दौरान भी महिलाओं की भूमिका अहम रही है।

इस मौके पर पार्षद शुभम ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवी संस्था की अनिता शर्मा, तृप्ता देवी, शारदा कौंडल, शशि वाला, दया देवी, आस्था भारद्वाज, अनु सिंह, पुलिस कर्मी रंजू, नगर पंचायत अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष किरण कौशल, शांति ठाकुर, सविता राणा, आशा कार्यकर्ता अनु, सुनीता देवी, रीना देवी, पम्मी देवी, उर्मिला देवी,भोटी देवी,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता निशा, मधु सुधन, राजेश कुमारी, ममता शर्मा,आशा देवी, सुनीता, मुकेश लता, रंजना,संवय सहायता समूह की शांति, रीमा, कुसम लता, अनुराधा, अर्चना, नीलम, अंजना, अनिता, ललिता, आरती, शांति, सुषमा, कांता रानी, सीमा, रेखा व फाची देवी को सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर