- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

भोलेनाथ के इस ऐतिहासिक मंदिर में सात फीट ऊंचे चबूतरे पर बैठकर पुजारी करते हैं रोजाना पूजा

Must read

उज्जवल हिमाचल। चंबा

वैसे तो चंबा देव नगरी है और इसे शिव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। आज महा शिवरात्रि है और आज के इस पावन दिवस पर हम अपने दर्शकों को ऐसे शिव मंदिर के दर्शनों को करवाने जा रहे है जोकि विश्व प्रसिद्ध हैं। बताते चलें की आदिकाल से बना यह शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन है और इस शिव मंदिर में खासकर शिव रात्रि के दिन भारी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को आते हैं और अपनी मुराद बाबा के चरणों में रखते हुए सुख समृद्धि की प्रार्थना भी करते है।

यह भी पढ़ें : शिवरात्रि पर्व पर दिलवर हीरा ने झलूं कीर्तन मंडली को किया साउंड सिस्टम भेंट\

चंबा मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर यह है भगवान भोले नाथ का मंदिर जिसे लोग चंद्रशेखर भगवान के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि यह मंदिर कितने सौ वर्ष प्राचीन है इसका कोई उल्लेख कहीं भी नहीं है पर लोगों का मानना है कि यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि इस मंदिर में स्थापित शिव लिंग काफी बड़ा है और सात फीट ऊंचे बने ऊंचे चबूतरे में बैठकर पुजारी रोजाना ब्रह्ममुहर्त की सुबह चार बजे और रात्री की संध्या में भगवान भोले नाथ की पूजा करते हुए देखे जा सकते हैं।

आज महा शिवरात्री का विशेष पर्व है और आज के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग इस शिव मंदिर पहुंचे हैं और भगवान भोले नाथ का प्रसाद ग्रहण करके ही अपने घरों को वापिस लोटेंगे इसी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यहां के स्थानीय लोग आज के इस पर्व पर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और लोग अपने स्थानीय विधायक से इस पर्व को जिला स्तरीय घोषित करने की मांग को भी उठा रहे हैं।

आज के इस महा शिवरात्री पर्व पर चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने अपने क्षेत्र की जनता को इस शिवरात्रि पर्व पर ढेरों बधाई दी और साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को यह आश्वासन भी दिया की बहुत जल्द इस पर्व को जिल स्तरीय घोषित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक आशा कुमारी, कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर के अलावा और भी कई गणमान्य लोग माजूद रहे।

संवाददाता : शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: