नगर परिषद मैदान कांगड़ा में श्री राम लीला का शुभारंभ

Inauguration of Shri Ram Leela at Nagar Parishad Ground Kangra
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में श्री राम लीला सभा द्वारा आयोजित राम लीला का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष एवम पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया

कांगड़ाः नगर परिषद मैदान कांगड़ा में श्री राम लीला सभा द्वारा आयोजित राम लीला का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष एवम पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया। श्री राम लीला सभा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मालाओं से कर उन्हें समान्नित भी किया गया। राम लीला के पहले दिन श्री गणेश जी, की आरती, नारद मुनि, तपस्या, इंद्र देव दरबार, के आदि के सदस्यो का मंचन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक संस्कृति का पता चलता है। राम लीला के हर एक किरदार से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

इस मौके पर श्री राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, जन हित संगठन के अध्यक्ष एवम सदस्य अमित वर्मा, डायरेक्ट देवेंद्र शर्मा, उप डायरेक्टर मुकेश मेहरा, राजेश चौधरी, राम स्वरूप वर्मा, संजय कोच विपिन मेहरा, मुनीश बाहडी सहित अन्य सदस्य मोजूद रहे। वही मुख्य अतिथि द्वारा राम लीला सभा को 3100 रूपए दान में दिए गए।

सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि श्री रामलीला के हर दिन रामायण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी वहीं 5 अक्टूबर को दशहरा को 51 बंपर पुरूस्कार रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले जाएंगे।

उज्जवल हिमाचल कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।