तृप्ता स्कूल चलवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की धूम

उज्ज्वल हिमाचल। ज्वाली

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा और समस्त स्टाफ ने भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने राष्ट्रीय। ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान हुआ और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। और उसके उपरांत विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने देश की आजादी के लिए जिन शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्हें आज हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उसके उपरांत विद्यालय अध्यापिका अनीता गुलेरिया ने देश भक्ति गीत गा कर शहीदों को नमन किया।

विद्यालय में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें किंडर गार्टन सेक्शन ने श्री राधा कृष्ण की भेष भूषा में बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें मटकी फोड़,गुलाल की होली, झूला झूलना, सखियों के साथ श्री कृष्णा का नृत्य और माखन को चुरा कर अपने मित्रों को खिलाना आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए कक्षा प्रथम और द्वितीय ने स्वतंत्रता दिवस पर लघु नाटिका, देश भक्ति गीत, कविताएं बोल कर कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों ने देश भक्तों को याद करते हुए जैसे भगत सिंह, राज गुरु, सुखदेव की भेष भूषा में सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुएं कातिल में है आदि कविताएं बोल कर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया बच्चों ने चंद्र शेखर आजाद,सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान को याद किया।

इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश के प्रति सम्मान और उसकी रक्षा के हमेशा तत्पर रहना चाहिए और उन सभी बीर देश भक्तों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कृष्णा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्री कृष्ण गीता के उपदेशों और जीवन में संघर्ष के बारे प्रकाश डाला।