उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
एसएमआई अस्पताल घुरकड़ी कांगड़ा के निर्देशक व चीफ आई सर्जन डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसएमआई अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह समस्त एसएमआई स्टाफ की उपस्थिति में स्वंय डॉ. संदीप महाजन ने ध्वजारोहण किया व समस्त स्टाफ, डॉक्टरों को बधाई दी। आजादी के इस पावन पर्व में शामिल हर व्यक्ति स्टाफ के प्रत्येक सदस्य व अस्पताल में आए मरीजों को आजादी के सही मायने से अवगत कराया गया। कि हम सब एक है. देश की संस्कृति, सभ्यता एवं अखंडता एक राष्ट्र की धरोहर होती है। इसलिए इसकी पालना करना देश के प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।
उन्होने बताया कि 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन भारत देश को आजादी मिली थी। देश के वीर महानायकों के बलिदानों से आजादी सभंव हो पाई थी। इन वीर महानायकों की कुर्बानियों की याद में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। और आने वाली पीढ़ी को देश की संस्कृति, सभ्यता के बारे में अवगत कराया जाता है। परन्तु आने वाली पीढ़ी देश की संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक नहीं हो रही है। यह आए दिन देश में बड़ रही गैर कानूनी गतिविधियों से स्पष्ट हो रहा है कि देश की युवा पीढ़ी आजादी के सही मायने भी नही जान पा रही है। जिससे चलते युवा पीढ़ी की नशाखोरी, गैर कानून गतिविधियों में संलिप्तता में उनकी भागेदारी बढ़ रही है। जिसके कारण देश की जनता में बीमारियों की प्रवृति बढ़ी रही है। जो कि देश की आन्तरिक अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है।
डॉ संदीप महाजन ने बताया कि आजादी के सही मायने एक देश के लिए यह है कि उसका हर नागरिक स्वस्थ हो, रोजगार के परिपूर्ण व उसका रहन सहन का स्तर सही हो। जिससे की देश की आर्थिक दशा में सुधार हो सकें। तथा देश की युवा पीढ़ी नशामुक्त हो एवं गैर कानून गतिविधियों में इनकी भागेदारी न के बराबर हो। तब जाकर आजाद देश की आजादी के सही मायने समझ आएंगें। और तब जाकर देश की प्रगति चाहे वह विज्ञान के क्षेत्र में हो, खेल के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, सामाजिक गतिविधियों में हो या फिर अर्थिक व वितिय क्षेत्र में हो सभी का स्तर देश में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। और विश्व में भारत देश छवि उजागर होगा।





