भारत के क्रिकेटर के एल राहुल व अथिया शेट्टी बंधे शादी के बंधन में

भारत के क्रिकेटर के एल राहुल व अथिया शेट्टी बंधे शादी के बंधन में

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
अथिया शेट्टी और के एल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद कपल पहली बार सामने आए हैं। अथिया और केएल राहुल ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें दोनों एक दूसरे में खोए नज़र आ रहें हैं।

केएल राहुल फोटो में अथिया का हाथ थामे हुए हैं, तो कहीं उनका माथा चूम रहे हैं। वैसे अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी एक इंटीमेट फंक्शन था। इसमें बेहद कम लोगों को बुलाया गया था। हालांकि शादी में कौन-कौन मेहमान शामिल हुए हैं। इसे लेकर अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शादी के वेन्यू पर कई क्रिकेटर्स को स्पॉट किया गया। इसमें वरुण, इशांत शर्मा जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः पुलिस थाना डमटाल ने रात में गश्त के दौरान पकड़े 11 एंड्राइड व 6 फिचर फोन

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी में साउथ इंडियन का फ्लेवर दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान मेहमानों को केले के पत्तों पर भोजन परोसा गया। खाने में नॉर्थ के साथ-साथ साउथ इंडियन व्यंजनों को भी शामिल किया गया।

के एल राहुल अपनी दुल्हनिया अथिया शेट्टी संग शादी रचाने के लिए करीब 2ः30 बजे बारात लेकर निकले। शादी में परिवार वालों और दोस्तों ने जमकर डांस भी किया। फेरों का मुहुर्त 4ः15 बजे का निकला था। दोनों ने सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए।

संवाददाताः ब्यूरो डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।